नई दिल्ली, मार्च 22 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली के लोगों को इस बार साल के शुरुआती तीन महीनों में पहले से ज्यादा प्रदूषण का सामना करना पड़ रहा है। आंकड़े बताते हैं कि पिछले साल के मुकाबले इस बार प्रदूषण का स्तर लगभग दस फीसदी ज्यादा रहा है। एक जनवरी से लेकर 20 मार्च तक पिछले साल जहां साफ हवा वाले दिनों की संख्या 30 थी। वहीं, इस साल ऐसे दिनों की संख्या सिर्फ 19 रही है।प्रदूषण के लिहाज से दिल्ली वालों पर जाड़े का मौसम खासा भारी पड़ता है। नवंबर, दिसंबर और जनवरी में प्रदूषण का स्तर सबसे ज्यादा रहता है। जनवरी की समाप्ति के साथ ही मौसम गर्म होने लगता है और प्रदूषण के स्तर में भी कमी आने लगती है। इसी दौरान सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ आने से हवा की गति भी बढ़ती है। इससे भी प्रदूषक कणों का विसर्जन तेज होता है।यह है कारणइस बार जनवरी और फरवरी मे...