जमशेदपुर, दिसम्बर 14 -- पूर्वी सिंहभूम जिले में वित्तीय वर्ष 2024-25 में करीब 21 हजार बच्चों को छात्रवृत्ति राशि का भुगतान अभी तक नहीं किया गया है। इसमें प्री मैट्रिक के 6,373 और पोस्ट मैट्रिक के साढ़े चौदह हजार से अधिक विद्यार्थी शामिल हैं। यह जानकारी डीसी ऑफिस सभागार में उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में शनिवार को हुई आइटीडीए, कल्याण विभाग एवं जेटीडीएस अंतर्गत संचालित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक में दी गई। बताया गया कि इस मद में आवंटन उपलब्ध नहीं है। उपायुक्त ने विभागीय पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि विकास योजनाओं और स्वरोजगार कार्यक्रमों का लाभ अंतिम व्यक्ति तक समयबद्ध, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पहुंचे, इसे सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जनजातीय एवं वंचित समुदायों को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए योजनाओं का प्रभावी...