पिछले साल के मुकाबले पांच लाख घटा पौधारोपण का लक्ष्य
गाज़ियाबाद, मई 28 -- गाजियाबाद, प्रदीप वर्मा। साल 2026-27 में सरकारी विभागों का पौधारोपण लक्ष्य पिछले साल के मुकाबले पांच लाख घट गया है। यानि इस बार विभागों को खाली जमीन खोजने में मशक्कत कम करनी होगी। शासन ने इस बार विभागों को 8.10 लाख का लक्ष्य दिया है। पिछले साल 12.8 लाख पौधे लगाए गए थे। गाजियाबाद में घना वनक्षेत्र नहीं हैं, बल्कि मॉडरेट वनक्षेत्र 7.90 वर्ग किमी और ओपन फॉरेस्ट 13.12 वर्ग किमी है। पिछले साल की तुलना में सरकारी विभागों और एनजीओ द्वारा जनपद में करीब 12.8 लाख पौधे लगाए गए थे, लेकिन इस बार लक्ष्य घटाकर आठ लाख तक सीमित कर दिया गया है。
पौधों का संरक्षण अहम सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि वन विभाग, जो हरित अभियान का प्रमुख जिम्मेदार विभाग माना जाता है, उसे इस बार मात्र 20 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य दिया गया है। इसके अलावा पर्याव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.