नोएडा, जून 1 -- नोएडा, राजेश शर्मा। पिछले साल के मुकाबले इस मई में अधिक वायु प्रदूषण दर्ज किया गया। खासकर ग्रेटर नोएडा की हवा ज्यादा प्रदूषित रही। पीएम 10 का स्तर पीएम 2.5 के मुकाबले अधिक रहा। पिछले साल मई महीने में ग्रेटर नोएडा का एक्यूआई एक दिन भी बेहद खराब श्रेणी में नहीं थी। इस बार मई महीने में बेहद खराब श्रेणी में शहर की हवा पांच दिन बेहद खराब रही। वहीं, पिछले साल एक दिन खराब श्रेणी में एक्यूआई था, लेकिन इस बार नौ दिन इस श्रेणी में हवा दर्ज की गई।पिछले साल नोएडा में महज तीन दिन ही एक्यूआई खराब श्रेणी में रही थी। इस बार नौ दिन एक्यूआई 200 के पार दर्ज किया गया। हालांकि, 2024 का मई महीना इस बार से अधिक वायु प्रदूषित रहा था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...