आजमगढ़, अप्रैल 2 -- महाराजगंज, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय बाजार के भैरव बाबा धाम स्थित विश्वकर्मा मंदिर के समीप गुरुवार को सुहेलदेव भारती समाज पार्टी की ओर से जन चौपाल का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि पिछले सरकारों में दंगे होते थे और अपराधी बेखौफ घूमते थे। उन्होंने कहा कि योगी सरकार में किसी की हिम्मत नहीं की दंगा कर दे। अगर कोई दंगा करने की कोशिश कर रहा है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। भाजपा की सरकार में अपराधी जेल में हैं। सरकार की उपलब्धियां बताते हुए कहा कि सभी वर्गों के छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति अब सीधे उनके खाते में भेजी जा रही है। पहले बिचौलिया बीच में धन गायब कर देते थे। अब खुद गायब हो गए हैं। चौपाल में घनश्याम विश्वकर्मा, मुसाफिर विश्वकर्मा, सोनू ,संतोष, अनिल, दिनेश, राजेश कुमार आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.