जमशेदपुर, दिसम्बर 11 -- पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे ने टेल्को कोऑपरेटिव सोसायटी के पदाधिकारियों को चेतावनी दी है कि 17.05.2018 से लंबित अनुमोदन-संबंधी मामलों एवं सोसाइटी के कामगारों के हितों से जुड़े सभी लंबित अधिकारों और कागजातों का निपटारा 15 दिसंबर तक हर हाल में कर लें। उन्होंने कहा कि इन मामलों में लगातार वार्ता और याद दिलाने के बावजूद कोई ठोस निर्णय लेने की जानकारी नहीं है। यहां तक कि महीने के वेतन का भुगतान जो 02 तारीख को हो जाना चाहिए, परन्तु आज तक नहीं हो पाया है। इससे कारण कर्मचारियों में काफी आक्रोश है। वे सोसाइटी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन को संबोधित कर रहे थे। कांग्रेस नेता ने कहा है कि यदि निर्धारित समय-सीमा तक संबंधित विभागों के द्वारा लंबित फाइलों का निष्पादन, आदेशों की प्रतिलिपि उपल...