भागलपुर, अप्रैल 3 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। शहर के विकास कार्यों में सुस्ती और योजनाओं के लंबित होने पर भागलपुर नगर आयुक्त ने कड़ा रुख अपनाया है। नगर आयुक्त द्वारा जारी एक आधिकारिक आदेश में सभी उप नगर आयुक्तों और नगर प्रबंधकों को स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि वित्तीय वर्ष 2024-25 (31 मार्च 2025 तक) की सभी अधूरी योजनाओं को अगले दो सप्ताह के भीतर हर हाल में पूरा किया जाए।​जारी किए गए पत्र के मुताबिक बीते वित्तीय वर्ष की कई महत्वपूर्ण योजनाएं अब तक जमीन पर नहीं उतर पाई हैं या अधूरी पड़ी हैं। नगर आयुक्त ने इस पर चिंता जताते हुए कहा कि योजनाओं के लंबित होने का सीधा प्रतिकूल प्रभाव आम जनता पर पड़ रहा है, जिससे नागरिक सुविधाओं में बाधा आ रही है। आदेश के अनुसार पदाधिकारियों को अपने आवंटित वार्डों में चल रही योजनाओं की भौतिक और वित्तीय स्थिति की...