नई दिल्ली, जुलाई 13 -- नई दिल्ली प्रमुख संवाददाता दिल्ली में बिजली उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर है। डीईआरसी द्वारा समीक्षा के बाद इस माह बिजली बिलों में पीपीएसी शुल्क नहीं बढ़ाया गया है। पिछला माह की तरह इस माह भी बीएसईएस की दोनों कंपनियों द्वारा समान पीपीएसी शुल्क लिया जाएगा। वहीं टाटा पावर के क्षेत्र में बिजली के पीपीएसी शुल्क को घटाया गया है।जानकारी के अनुसार बीते माह डीईआरसी ने पीपीएसी शुल्क में वृद्धि की थी जिसका अतिरिक्त भार बिजली बिलों में देखने को मिला था। इस माह डीईआरसी ने समीक्षा करने के बाद तय किया है कि बीआरपीएल और बीवाईपीएल के क्षेत्र में पीपीएसी शुल्क में कोई वृद्धि नहीं होगी। यह भी पढ़ें- दिल्लीवासी ध्यान दें! फिर बढ़ सकता है आपका बिजली का बिल, 8 प्रतिशत सरचार्ज मंजूर वहीं टाटा पावर दिल्ली डिस्ट्रीब्यूशन लिमिटेड के क्षेत्...