कोडरमा, मार्च 31 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। कोडरमा में मार्च के महीने में मौसम का मिजाज तल्ख तो है, लेकिन पिछले दो साल में कम गर्म है। जिले में इस साल का मार्च माह 2024 और 2025 की तुलना में कम तल्ख रहा। कोडरमा में मार्च माह का अधिकतम पारा 36 डिग्री से ऊपर नहीं गया, जबकि 2025 में 38 और 2024 में 37 डिग्री तक अधिकतम पारा गया था। वर्ष 2026 के मार्च के बीते 31 दिनों में सबसे अधिक गर्म अंतिम के चार-पांच दिन रहे। मार्च के पहले पखवारे में पश्चिमी विक्षोभ का असर नहीं रहा। 20 मार्च से पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव शुरू हुआ। नतीजा अधिकतम तापमान में गिरावट आयी और मौसम सुहाना रहा। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से अभी मौसम का मिजाज बदल सकता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...