खगडि़या, अप्रैल 18 -- खगड़िया । हिन्दुस्तान संवाददाता जिले में पिछले डेढ़ माह में तीन इनामी बदमाश पुलिस के हत्थे चढ़ चुके हैं। जिले के महेशखूंट व बेलदौर पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई में पुलिस को यह सफलता मिली है। पुलिस की इनामी बदमाशाों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई से हड़कंप है। जिले की बेलदौर पुलिस द्वारा रंगदारी, आर्म्स एक्ट आदि मामले में फरार 25 हजार के इनामी बदमाश की शनिवार को गिरफ्तारी यह तीसरी सफलता है। गत 26 मार्च को एसटीएफ, डीआईयू व जिला पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर जिले के महेशखूंट थाना क्षेत्र से 25 हजार के इनामी बदमाश चंदन यादव को गिरफ्तार कर लिया था। यह भी पढ़ें- खगड़िया: 25 हजार रुपये का इनामी बदमाश गिरफ्तार, भेजा न्यायिक हिरासत में गिरफ्तार बदमाश गोगरी थानातर्गत नया टोला निवासी सार्जन यादव का पुत्र है। पुलिस को सूचना मिली कि वह महेश...