मुजफ्फर नगर, जनवरी 7 -- रेलवे रोड स्थित शेल्टर होम में बनाई गई सामूहिक रसोई पिछले कई साल से बंद पडी हुई है। जिस कारण यहां पर जरूरतमंदों का खाना नहीं मिल रहा है। भीषण सर्दी में बेसहारा लोगों को यहां पर रात्रि विश्राम तो करने को मिल रहा है, लेकिन भोजन के लिए इधर उधर भटकना पड रहा है। नगर पालिका प्रशासन भी उक्त सामूहिक रसोई को संबंधित एनजीओ के हैंडओवर भी नहीं कर पायी है। जिस कारण बेसहारा लोगों को स्थाई रेन बसेरे में भोजन नहीं मिल रहा है। शासन के निर्देश पर रेलवे रोड पर शेल्टर होम बनाया गया है। इस शेल्टर होम में 50 लोगों के ठहरने की क्षमता है। निर्माण के दौरान यहां पर सामूहिक रसोई भी बनाई गई। जिसमें लोगों को आराम से भोजन मिल सके। वर्ष 2018 में एक समाजसेवी को उक्त सामूहिक रसोई अस्थाई रूप से हैंडओवर कर दी गई। वहीं यह भी शर्त रखी गई कि जब नगर पाल...