अररिया, मई 25 -- अररिया, निज प्रतिनिधि जिले में पिछले कई दिनों से रुक रुक कर हो रही बारिश से जल जमाव की स्थिति बरकरार है। शहर से लेकर गांव तक जिलेवासी जलजमाव और कीचड़ से परेशान हैं। मक्का के खेतीहर किसान लगातार बारिश के कारण परेशान हैं। वहीं निचले इलाके के खेतों में लगी मूंग और जूट फसल को भी नुकसान की बात कही जा रही है। किसानों को समझ में नहीं आ रहा है कि क्या करें, क्या न करें। पिछले चार दिनों से हर रात हो रही बारिश से शहर में जल जमाव की स्थिति बरकरार है। शहर के विभिन्न गली मोहल्ले में बारिश का पानी जमा रहने के कारण राहगीरों को आवाजाही करने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शहर के विभिन्न गली मोहल्ले में रहने वाले लोग गंदे पानी होकर आवागमन करने को मजबूर हैं।शहर के प्रमुख सड़कों के अलावा विभिन्न गली मोहल्ले की सड़कों में बारिश का पान...