लखनऊ, मार्च 26 -- यूपी में बच्चों के संरक्षण, देखभाल व बेहतर भविष्य के लिए मिशन वात्सल्य योजना चलाई जा रही है। जिसके तहत दत्तक ग्रहण की व्यवस्था को बेहतर ढंग से लागू किया जा रहा है। विशिष्ट दत्तक ग्रहण अभिकरण की मदद से पिछले एक वर्ष में 306 बच्चों को गोद लेकर उनका पुनर्वास किया गया। माता-पिता को खो चुके बच्चों को नया परिवार मिला है।आर्थिक सहायता व पालन पोषण योजनाओं के तहत भी बच्चों को लाभ दिलाया जा रहा है। पिछले एक वर्ष में 42776 बच्चों को आर्थिक सहायता दिलाई गई। 11 बच्चों को पालन पोषण योजना के तहत लाभ दिलाया गया। पिछले पांच वर्षों में खोने वाले 1.03 लाख बच्चों को अपने माता-पिता व अभिभावकों से मिलाया गया। बाल संरक्षण की व्यवस्था को मजबूती से लागू किया जा रहा है। 60 राजकीय बाल देखरेख संस्थाएं संचालित हैं और वहां जरूरतमंद बच्चों को सुरक्षित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.