सासाराम, मई 31 -- डेहरी, एक संवाददाता। अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ जिला से लेकर रेल पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। करीब एक वर्ष के अंदर जिला पुलिस व रेल पुलिस द्वारा मादक पदार्थ के खिलाफ की गई कार्रवाई में अब तक करीब 10 करोड़ रुपए के गांजे बरामद किये गए हैं। यही नहीं जिले के साथ अंतरराज्यीय तस्कर भी गिरफ्तार किये गए हैं। गुरुवार को राष्ट्रीय राजमार्ग से कटहल लदे पिकअप वैन से करीब ढाई करोड रुपए के गांजा की बारामदगी के बाद पुलिस गांजा तस्करों के पुराने रिकॉर्ड भी खंगालने लगी है। यह भी पढ़ें- पिछले एक साल में अब तक जब्त हुए हैं 10 करोड़ के गांजे

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...