नई दिल्ली, अप्रैल 15 -- मध्य प्रदेश बोर्ड की 10वीं परीक्षा 2026 का रिजल्ट जल्द ही घोषित होने वाला है। लाखों छात्र-छात्राएं अपने नतीजों का इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में पिछले साल की टॉपर प्रज्ञा जायसवाल की सफलता की कहानी एक बार फिर चर्चा में है। साल 2025 में सिंगरौली की प्रज्ञा ने 500 में से 500 अंक हासिल कर पूरे प्रदेश में टॉप किया था। उनकी मेहनत और स्मार्ट पढ़ाई की कहानी छात्रों के लिए प्रेरणा रही है। सभी विषयों में लगभग पूरे अंक प्रज्ञा जायसवाल ने इंग्लिश, हिंदी, गणित, संस्कृत, साइंस और सोशल साइंस सहित कुल 6 विषयों में परीक्षा दी थी। उन्होंने पांच विषयों में 100 में से 100 अंक हासिल किए। केवल सोशल साइंस में थ्योरी के 97 अंक आए, लेकिन आंतरिक मूल्यांकन के बाद उनका कुल स्कोर 500 में से 500 बन गया। यह उपलब्धि इसलिए भी खास थी, क्योंकि बोर्ड परी...