नई दिल्ली, मई 28 -- आईपीएल 2026 का दूसरा क्वालीफायर मुल्लांपुर में गुजरात टाइंट और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाना है। इस मैच में दोनों टीमों के टॉप ऑर्डर पर फैंस की नजरें रहेंगी। क्योंकि जारी सीजन में दोनों ही टीमें इन पर ज्यादा निर्भर रही हैं। हालांकि गुजरात की टीम पहला क्वालीफायर हार कर आ रही है, जबकि राजस्थान ने एलिमिनेटर में धमाकेदार जीत हासिल की। वहीं पिछले सीजन का दूसरा क्वालीफायर बेहद शानदार रहा था। हाईस्कोरिंग मुकाबला होने के साथ मैच बारिश की वजह से काफी देरी तक चला था और फैंस को रात के करीब दो बजे फाइनलिस्ट मिला था। आईपीएल 2025 में पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच दूसरा क्वालीफायर हुआ था, जहां पंजाब ने एक ओवर पहले मैच अपने नाम करके फाइनल में जगह बनाई थी।मुंबई-पंजाब के बीच हुई थी भिड़ंत पिछले सीजन हुए दूसरे क्वालीफायर की बात...