नई दिल्ली, अक्टूबर 30 -- देश की पहली महिला IPS अधिकारी और पुडुचेरी की पूर्व उपराज्यपाल किरण बेदी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वे देश के एक नॉन मेट्रो शहर में स्थित एयरपोर्ट की तारीफ करती नजर आ रही हैं। इस दौरान उन्होंने बताया कि पिछली बार जब मैं यहां पर आई थी तो यह बहुत ही छोटा सा था और मुझे उम्मीद नहीं थी कि यह इतना बदल गया होगा। इस वीडियो में किरण बेदी गुजरात के राजकोट शहर में स्थित इंटरनेशनल एयरपोर्ट की तारीफ करती दिख रही हैं। किरण बेदी 'एक्स' पर शेयर की अपनी पोस्ट में लिखा, 'राजकोट एयरपोर्ट बहुत ही शानदार है, इसके लिए धन्यवाद।' अपने इस ट्वीट को उन्होंने भारत सरकार को भी टैग किया। अपनी पोस्ट के साथ शेयर किए वीडियो में एयरपोर्ट कर्मचारियों से बात करते हुए बेदी कहती हैं, 'बहुत खुशी मिल रही है, इतने सुंदर ए...