बोकारो, अप्रैल 17 -- फुसरो। पेटरवार प्रखंड अंतर्गत पिछरी दक्षिणी पंचायत के बुटनाडीह के जांगी जोरिया के पास बने शिव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा व यज्ञ को लेकर तैयारी जोर-शोर से की जा रही है। आयोजन समिति की ओर से बताया गया कि 19 अप्रैल को कलश यात्रा निकाली जायेगी। जबकि अयोध्या से आये हुए कथावाचक पंडित अखंड चतुर्वेदी व कथावाचिका प्रतिक्षा पांडेय द्वारा प्रवचन किया जायेगा। वहीं अंतिम में 23 अप्रैल को हवन, प्रतिमा का विसर्जन व भंडारा लगाया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...