बोकारो, जून 15 -- फुसरो। बोकारो डीसी के निर्देश पर लघु सिंचाई प्रमंडल बोकारो के अधिकारियों ने पिछरी के बड़का बांध का निरीक्षण किया। डीसी के निर्देश से जिला के माध्यम से तालाब का सौंदर्यीकरण कार्य किया जाना है इसके लिए प्रारूप तैयार किया जा रहा है। लघु सिंचाई प्रमंडल बोकारो के सहायक अभियंता समीर झा व कनीय अभियंता जयकुमार पटेल, प्राक्कलन पदाधिकारी रितेश कुमार सिंह, कनीय अभियंता रंजीत रवानी, ग्रामीण सुरज महतो, विक्की महतो व रामभजन लायक उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...