बोकारो, जून 19 -- बेरमो, प्रतिनिधि। पेटरवार प्रखंड के आदिवासी बहुल पिछरी दक्षिणी के सरकारी तालाब पेण्डरा बांध का सौंदर्यीकरण कार्य के नाम पर राशि बंदरबांट का आरोप लगा है। पंसस नारायण सिंह ने सीसीएल ढोरी जीएम को शिकायत पत्र देकर जांच की मांग करते हुए कहा कि टेंडर (एनआईटी नंबर 64 ऑफ 2024-25) के सभी 64 बिंदुओं के अनुसार गुणवत्तापूर्ण काम सुनिश्चित किया जाए, ताकि सरकारी राशि का सदुपयोग हो और तालाब लंबे समय तक मजबूत रहे। यदि अविलंब सुधार नहीं हुआ तो ग्रामीणों के साथ मिलकर उग्र आंदोलन किया जाएगा। एनसीआरएपी फंड के तहत 1,97,95,172 रुपये की लागत से सौंदर्यीकरण कार्य पूरा होना है। पत्र की प्रतिलिपि मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव, सीसीएल सीएमडी, डीसी, डीडीसी व सांसद आदि को भेजी गई है। मालूम हो कि इससे पहले भी कई ग्रामीण आरोप लगाते रहे हैं। वहीं राशि लूट का...