बोकारो, जनवरी 20 -- फुसरो, प्रतिनिधि। पेटरवार थाना क्षेत्र अंतर्गत पिछरी उत्तरी पंचायत के रोहनियाडीह निवासी शंभु पाल की रांची स्थित अस्पताल में इलाज के दौरान सोमवार को मौत हो गई। शव को शाम तक रांची से पिछरी लाने के बाद दामोदर नदी तट पर अंतिम संस्कार की तैयारी थी। परिजनों ने बताया कि वह बीते 11 दिसंबर से लापता था। काफी खोजबीन के क्रम में पता चला कि अस्पताल में भर्ती है। जहां बताया गया कि सड़क दुर्घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। और अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। 16. मृतक शंभु पाल की फाइल फोटो।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...