लखनऊ, जनवरी 13 -- मुख्य सचिव एसपी गोयल ने निर्देश दिया है कि पिछड़े विकास खंडों में स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, पोषण, बुनियादी सुविधा और सामाजिक विकास के काम तेजी से कराए जाएं। राज्य के पिछड़े ब्लॉकों में समग्र विकास कराने के साथ योजनाओं का लाभ अधिकतम लाभार्थियों तक समय से पहुंचाएं। मुख्य सचिव ने मंगलवार को आकांक्षी विकास खंडों में होने वाले कामों की समीक्षा में कार्यक्रम से जुड़े इंडिकेटर्स में पिछड़े विकास खंडों की स्थिति, डाटा की गुणवत्ता तथा सुधारात्मक कदमों पर विस्तृत चर्चा की गई। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि पोर्टल पर संबंधित इंडिकेटर्स में त्रुटिरहित डाटा का अंकन कराया जाए। उन इंडिकेटर्स में जहां आकांक्षात्मक विकास खंडों की प्रगति अभी भी राज्य औसत से कम है, सुधार के लिए प्रभावी कार्ययोजना तैयार की जाए। साथ ही जि...