सिमडेगा, जुलाई 3 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल के ओबीसी समुदाय के लोगों के हक और अधिकार की मांग को लेकर पिछड़ी जाति संघर्ष समिति ने राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा है। समिति के मुख्य संरक्षक जगदीश साहू, अध्यक्ष रामजी यादव और महासचिव बजरंग प्रसाद के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल संतोष गंगवार से मिलकर ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन के माध्यम से राज्यपाल को बताया गया कि सिमडेगा, गुमला, लोहरदगा, खूंटी, रांची सहित कई जिलो में पिछड़ी जाति के लिए आरक्षण समाप्त कर दिया गया है। साथ ही साथ कइ्र अधिकारो से भी वंचित रखा गया है। ज्ञापन के माध्यम से पेसा कानून में भी ओबीसी को अधिकार से वंचित रखने की बात कही गई है। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि अगामाी जनगणना में भी ओबीसी वर्ग के लिए अलग से कॉलम नहीं है जिससे पिछड़ी जाति की वास्ताविक जनसंख...