पिछड़ा समाज एकजुट, भाजपा की होगी रिकार्ड जीत : रेखा वर्मा
कानपुर, अगस्त 23 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। ईसेपुर शिवराजपुर की मूल निवासी एवं भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा वर्मा से रविवार को पिछड़ा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश पाल ने मुलाकात की। रेखा वर्मा ने सबसे पहले भाजपा कानपुर संगठन की व्यूह संरचना के साथ ही अपनी मातृभूमि का हालचाल जाना। रेखा वर्मा ने कहा कि पूरी यूपी का पिछड़ा समाज भाजपा की रीति-नीति से खुश है और एकमत होकर कमल खिलाने का फैसला ले चुका है। इस पर यूपी विधानसभा चुनाव में भाजपा जीत का रिकार्ड बनाएगी। भाजपा केंद्रीय कार्यालय दिल्ली में प्रकाश पाल से हुई मुलाकात में रेखा ने कहा कि वह जल्द यूपी मिशन-2027 के संबंध में कानपुर का दौरा करेंगी। रेखा वर्मा ने प्रकाश पाल से यूपी चुनाव पर 18 मिनट चर्चा की। कहा कि अब यूपी चुनाव में समय नहीं है। हर काम को छोड़कर केवल पार्टी मिशन-2027 मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.