दुमका, मार्च 8 -- दुमका। पिछड़ा वर्ग संघर्ष मोर्चा, संताल परगना की ओर से रविवार को परिषदन भवन, दुमका में नगर परिषद के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अभिषेक चौरसिया के सम्मान में अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष असीम कुमार मंडल ने की। इस अवसर पर मोर्चा के पदाधिकारियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने अभिषेक चौरसिया को पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। वक्ताओं ने कहा कि उनके नेतृत्व में दुमका नगर के विकास कार्यों को नई गति मिलेगी तथा आम लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए सार्थक पहल होगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे असीम कुमार मंडल ने कहा कि नगर परिषद अध्यक्ष के रूप में अभिषेक चौरसिया से दुमका के लोगों को काफी उम्मीदें हैं। उन्होंने कहा कि मोर्चा सामाजिक न्याय और पिछड़े वर्ग के अधिकारों के ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.