कोडरमा, जुलाई 16 -- झारखंड पिछड़ा वर्ग संघर्ष मोर्चा की कोर कमेटी द्वारा सर्वसम्मति से झारखंड के विभिन्न जिलों के जिलाध्यक्षों का मनोनयन किया गया। कोडरमा जिले के लिए विशाल कुमार भदानी को जिलाध्यक्ष बनाया गया है। यह मनोनयन संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष व गांडेय के पूर्व विधायक प्रो. जयप्रकाश वर्मा द्वारा जारी पत्र के माध्यम से किया गया। संगठन ने विश्वास व्यक्त किया है कि विशाल कुमार भदानी अपने नेतृत्व में कोडरमा जिला समिति का शीघ्र गठन कर संगठन को मजबूत करेंगे व पिछड़ा वर्ग के अधिकारों, सम्मान और हितों की रक्षा के लिए सक्रिय भूमिका निभाएंगे। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष विशाल कुमार भदानी ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...