रांची, जुलाई 13 -- रांची, संवाददाता। पिछड़ा वर्ग संघर्ष मोर्चा की ओर से सोमवार को नई कोर कमेटी का गठन किया गया। इस दौरान सबसे पहले कमेटी के सभी लोगों की सर्वसम्मति से पुरानी कमेटी को भंग कर दिया गया। कमेटी की ओर से मोर्चा के नए अध्यक्ष प्रोफेसर जय प्रकाश वर्मा और वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ दिलीप सोनी बने। साथ ही झारखंड के विभिन्न जिलों के अध्यक्षों का भी मनोनयन हुआ। रूपलाल महतो को रांची जिला अध्यक्ष चुना गया। अध्यक्ष प्रोफेसर जय प्रकाश वर्मा ने सभी नए नवमोनीत पदाधिकारियों और जिला अध्यक्षों से पिछड़ा वर्गों के हितों की रक्षा के लिए कार्य करने को कहा है। यह भी पढ़ें- पिछड़ा वर्ग संघर्ष मोर्चा का पुर्नगठन, जय प्रकाश बने अध्यक्ष साथ ही उन्होंने सभी नवमोनीत सदस्यों को बधाई व शुभकामनाएं दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...