पटना, मार्च 6 -- आईआईपी विधायक आईपी गुप्ता ने नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर हैरानी जताई है। साथ ही भाजपा पर आरोप लगाया कि उसने पिछड़ा-अतिपिछड़ा को धोखा दिया है। शुक्रवार को जारी बयान में उन्होंने कहा कि यह सहसा विश्वास नहीं हो रहा है कि नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए नामांकन कर दिया। नीतीश कुमार के नाम पर पिछड़ा-अतिपिछड़ा का वोट लिया और अब उनको निबटा दिया गया। वे हमेशा अपनी शर्तों पर राजनीति करते रहे और इस तरह सीएम की कुर्सी छोड़कर चले जाएंगे, यह समझ से परे है। यह हकीकत है कि भाजपा अपने सहयोगियों को ऐसे ही शिकार करती रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.