अहमदाबाद, अप्रैल 21 -- मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज तिलक वर्मा ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ आईपीएल मैच में अपने मैच विजेता शतक का श्रेय परिस्थितियों का अच्छी तरह से आकलन करने को दिया है। उन्होंने कहा कि अगर उनकी टीम अपनी रणनीति पर अच्छी तरह से अमल करती है तो उसे रोकना अब आसान नहीं होगा। तिलक की विस्फोटक 101 रन की नाबाद पारी की बदौलत मुंबई इंडियंस ने सोमवार को अहमदाबाद में गुजरात टाइटन्स पर 99 रन की शानदार जीत हासिल की और आईपीएल 2026 में लगातार चार मैचों में हार का सिलसिला समाप्त किया। तिलक ने जिओ हॉटस्टार से कहा, 'यह शतक टीम और मेरे लिए बहुत महत्वपूर्ण था। पिछले चार-पांच मैचों से मेरे दिमाग में लगातार एक ही बात चल रही थी कि मैंने क्रीज पर ज्यादा समय नहीं बिताया है और ज्यादा गेंदों का सामना नहीं किया था। इसलिए मेरा लक्ष्य विकेट पर कुछ समय बिताना...