कानपुर, अप्रैल 23 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता कानपुर सुपर प्रीमियर लीग (केएसपीएल) में गुरुवार को खेले गए मैच में पिच प्राटिक्स ने रेडविंग्स को चार विकेट से हराया। गंगा बैराज स्थित बीसीए मैदान पर हुए मैच में रेडविंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 22 ओवर में नौ विकेट पर 193 रन बनाए। टीम की ओर से रजत दुबे ने 75 रन, मो. फरहान ने 27 रन बनाए। गेंदबाजी में दिव्यांशु त्रिवेदी ने तीन, वैभव और शिवम ने दो-दो विकेट लिए। जवाब में खेलने उतरी पिच प्राटिक्स ने 20.2 ओवर में छह विकेट पर 195 रन बनाकर मैच जीता। टीम की ओर से श्री ने 77 रन, प्रफुल्ल ने 35 रन, सिद्धार्थ ने 19 रन बनाए। यह भी पढ़ें- कानपुर टाइटंस ने कानपुर रेड को चार विकेट से हराया गेंदबाजी में अम्मर वसीम ने तीन, अंकुर तिवारी ने दो व मनीष ने एक विकेट लिया। श्री को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।...