सीतामढ़ी, फरवरी 28 -- सीतामढ़ी। होली का त्यौहार जैसे जैसे करीब आ रहा है,बाजारों में रंगो की रौनक और खरीदारी की चहल पहल तेज होती जा रही है।नगर स्थित सभी चौक चौराहे पर दुकानदार गुलाल व रंगो की सजा कर ग्राहकों का इंतजार करते नजर आए।शहर के बाजार रंगों से सराबोर हो उठे हैं।गलियों से लेकर बड़े बाजारों तक अबीर गुलाल की खुशबू फैल गई है और पिचकारियों की कतारें दुकान की शोभा बढ़ा रहे हैं। नगर के महंत शाह चौक पर हर्बल गुलाल,डिजाइनर पिचकारी,फनी मास्क और आकर्षक गिफ्ट पैक ग्राहकों को लुभा रहे हैं। इस बार बाजार पहले से अधिक रंगीन और आधुनिक नजर आ रहा है।बच्चे जहां कार्टून पिचकारी को लेकर उत्साहित हैं वहीं युवा थीम बेस्ड होली और रंगीन टीशर्ट की खरीदारी में जुटे हैं। मुकुट का डिमांड : खरीदारी कर रहे राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि गत वर्ष की तुलना में गुलाल व ...