गंगापार, मार्च 1 -- होली रंग, उमंग के साथ आपसी भाईचारे का त्यौहार है। जैसे-जैसे त्योहार नजदीक आ रहा है वैसे-वैसे विकासखंड उरुवा क्षेत्र की तमाम बाजारों में दुकानें सज चुकी हैं। दुकानों पर रंग गुलाल और तरह-तरह की पिचकारियां सजी हुई है। उरुवा बाजार के व्यवसाई धीरज केसरी, सुनील केसरी बताते हैं कि होली त्यौहार पर रंग गुलाल के साथ बच्चों में पिचकारी पसंदीदा होता है। इस बार होली पर स्प्रे तथा अधिक फुहार फेंकने वाले पिचकारी बच्चों द्वारा पसंद किया जा रहा है। साथ ही बताया कि हर्बल रंगों के प्रकार में गुलाल अधिक पसंद किया जा रहा है, जो इन दोनों डिमांड पर है। होली के मौके पर ऊंचडीह बस अड्डा, उरुवा, लेहड़ी आदि बाजारों में रंग गुलाल और पिचकारियों की दुकानें खुली है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...