गंगापार, मार्च 3 -- लालगोपालगंज, हिन्दुस्तान संवाद। होली पर्व नजदीक आते ही कस्बे का प्रमुख बाजार रंगों और उमंग से सराबोर नजर आ रहा जाता है। मंगलवार को साप्ताहिक बाजार होने के कारण क्षेत्र के ग्रामीण व शहरी उपभोक्ताओं की भारी भीड़ उमड़ी, जिससे पूरे दिन खरीदारी का उत्साह बना रहा। बाजार में जगह-जगह पिचकारी, अबीर, गुलाल, रंगीन चश्मे, मुखौटे और अन्य होली से जुड़े सामानों की दुकानें सजी रहीं। बच्चों को आकर्षित करने के लिए दुकानदारों ने इस बार रंग-बिरंगे और लोकप्रिय कार्टून किरदारों के आकार की पिचकारियां सजाई हैं। इसके अलावा राजनीतिक हस्तियों के मुखौटे भी बिक्री के लिए उपलब्ध हैं, जिन्हें देख बच्चे अभिभावकों से खरीदारी की जिद करते नजर आए। गन पिचकारी और विभिन्न डिजाइनों की प्लास्टिक पिचकारियां बाजार का मुख्य आकर्षण रहीं। पिचकारियों की कीमत Rs.20 ...