देहरादून, अप्रैल 17 -- पिक्चर पैलेस से घंटाघर जाने वाले मार्ग पर बैरिकेड लगाने का कार्य का लोगों और जनप्रतिनिधियों ने विरोध किया। लोगों ने कहा कि यह मार्ग पहले से ही संकरा है और यहां पर लगातार जाम लगता रहता है। नगर पालिका परिषद मसूरी द्वारा रोड किनारे बैरिकेड लगाने का कार्य किया जा रहा है। इसका स्थानीय लोगों व जन प्रतिनिधियों ने भी विरोध किया। स्थानीय लोगों द्वारा यहां पर अपनी स्कूटी भी पार्क की जाती हैं, ऐसे में रोड और संकरी होने से जाम लगने की संभावना और अधिक बढ़ जाएगी। पर्यटन सीजन में जाम की समस्या पैदा हो सकती है। नगर पालिका द्वारा गुरुवार को यातायात को लेकर आयोजित बैठक में तय किया गया था कि प्रतिबंधित समय में माल रोड के अंदर वाहनों का प्रवेश पूरी तरह वर्जित रहेगा। यह भी पढ़ें- मुक्तेश्वर में पब्लिक प्लाजा और मल्टीस्टोरी पार्किंग को ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.