नई दिल्ली, अप्रैल 14 -- अमेरिका के साथ जारी तनाव और डोनाल्ड ट्रंप की नाकेबंदी के बीच ईरान के अधिकारी ने भारतीय फिल्म स्टार शाह रुख खान का एक डायलॉग मारकर अमेरिका को वॉर्निंग दी है। मुंबई में ईरान के कॉन्सुलेट जनरल ने कहा, 'अभी तो सिर्फ ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है।' बता दें कि यह 'ओम शांति ओम' फिल्म का डायलॉग है। उन्होंने कहा, ट्रंप ने दावा किया कि ईरान की नौसेना खत्म हो गई है लेकिन अभी हमारी मिसाइल बोट तो तैयार ही हो रही हैं।डोनाल्ड ट्रंप का दावा हास्यास्पद उन्होंने कहा, यह तो बहुत हास्यास्पद है कि डोनाल्ड ट्रंप ईरान की नौसेना को ही खत्म करे का दावा कर रहे हैं। बता दें कि डोनाल्ड ट्रंप का दावा है कि ईरान अब भी उनके साथ डील करना चाहता है। सूत्रों का भी कहना है कि ईरान और अमेरिका के बीच दूसरे दौर की वार्ता संभव है।फिर हो सकती है आमने-सामन...