मथुरा, मार्च 26 -- थाना अंतर्गत गांव खरोट से नवरात्रि के दौरान धौलागढ देवी दर्शन करने के बाद लौटते समय नगर, राजस्थान के समीप श्रद्धालु से भरी पिकप अचानक पहिये का टायर बर्स्ट होने के चलते पलट गई। इसमें सवार वृद्धा की मौत हो गयी, जबकि आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में कर घायलों को उपचार के लिये भिजवाया। बुधवार दोपहर करीब दो बजे गांव ख्ररोट से 25 लोग पिकप गाड़ी से धोलागढ़ मां के दर्शन करने के बाद वापस लौट रहे थे। बताते हैं नगर से आगे भट्टा के समीप अचानक पिकअप गाडी के पहिये का टायर बर्स्ट गया। इससे पिकप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गयी। इसके चलते पिकप में सवार श्रद्धालुओं की चीख निकल गयी। इसकी जानकारी होने पर राहगीरों ने इलाका पुलिस को सूचना देते हुए पिकप में फंसी सवारियों को निकालने में जुट गये। इसदौरान सूचना ...