गंगापार, मार्च 28 -- बाजार से घर लौट रहा किसान सड़क किनारे साइकिल की चेन ठीक करने लगा। इसी दौरान एक अनियंत्रित पिकप ने टक्कर मार दी। घायल किसान को सीएचसी ले जाया गया, लेकिन तब तक उसकी सांसें रुक चुकी थीं। पुलिस ने शव अपने कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए एसआरएन अस्पताल भेजा। थाना क्षेत्र के बदौआ गांव निवासी किसान सियाराम निषाद (47) शुक्रवार रात लगभग नौ बजे साइकिल से मझिगवां बाजार सामान खरीदने गए थे। लौटते समय शिवपुर हटवारा गांव के पास उनकी साइकिल की चेन उतर गई। वह सड़क किनारे चेन चढ़ा रहे थे, तभी तेज गति से आ रहे पिकअप (दूध वाहन) ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी और कुचलते हुए निकल गया। स्थानीय लोगों की मदद से परिजन घायल सियाराम को पहले मिर्जापुर जनपद के बरौंधा स्थित एक निजी अस्पताल ले गए, जहां हालत गंभीर देखते हुए सीएचसी लालग...