गोरखपुर, अप्रैल 10 -- गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। एकला बांध की पहचान कभी कूड़े के पहाड़ के रूप में थी। इस कूड़े के पहाड़ को नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ने बड़ा खतरा बताते हुए तीन करोड़ रुपये जुर्माना लगाने की चेतावनी भी दिया था। मगर नगर निगम के प्रयास से अब यह स्थल नए पिकनिक स्पॉट के रूप में दिखने लगा है। लिगेसी वेस्ट का निस्तारण कर नगर निगम अब यहां सिटी फॉरेस्ट और ईको पार्क विकसित कर रहा है। महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव ने इस बारे में कहा कि सीएम योगी के 'स्वच्छ गोरखपुर-सुंदर गोरखपुर' के संकल्प को नगर निगम ने धरातल पर उतारने में जुटा है। एकला बंधे के कायाकल्प का कार्य लगभग पूरा हो चुका है। शीघ्र मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से इसका लोकार्पण कराया जाएगा।एकला बांध पर जमा करीब तीन लाख टन लिगेसी वेस्ट का वैज्ञानिक पद्धति से पूर्ण निस्तारण से खाली हुई...