बिहारशरीफ, दिसम्बर 31 -- पिकनिक मनाने राजगीर जा रहे है, तो बदले रूट प्लान जान लें ताकि कहीं न हो फजीहत बिहारशरीफ व राजगीर में आज बड़े वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित आवागमन सुचारू बनाये रखने के लिए कई मार्गों को किया गया डायवर्ट बिहारशरीफ में मामू-भगीना से अस्पताल मोड़ तक वाहनों का परिचालन प्रतिबंधित फोटो: राजगीर मैप : राजगीर का ताजा ट्रैफिक मैप। बिहारशरीफ, निज प्रतिनिधि। नववर्ष की खुशी मनाने के लिए राजगीर व बिहारशरीफ की सैर पर जा रहे हैं, तो ये खबर आपके लिए है। बदले रूट प्लान का कर लें अवलोकन, ताकि किसी पर्यटक स्थल पर जाने के दौरान फजीहतों का सामना न करना पड़े। इन शहरों में बड़े वाहनों के प्रवेश पर पूरी तरह रोक लगा दी गयी है। जबकि, कुछ मार्गों पर बाइक को भी प्रतिबंधित कर दिया गया है। पहली जनवरी को बिहारशरीफ के अस्प्ताल मोड़ से लेकर मामू-भगीन...