बिहारशरीफ, जनवरी 3 -- शनिवार को सूबे का तीसरा सबसे प्रदूषित शहर रहा राजगीर पर्यटकों व वाहनों की भीड़, हजारों लोगों ने बनाया खाना बिहारशरीफ में भी प्रदूषण खतरे के निशान के पार फोटो : राजगीर प्रदूषण-राजगीर में पर्यटकों की भीड़। बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। पर्यटकों व वाहनों की भारी भीड़, हजारों स्थानों पर खाना बनाये जाने से राजगीर में हवा की सेहत बिगड़ गयी है। यानि कहें तो पिकनिक ने हालात खराब कर दी। शनिवार को राजगीर सूबे का तीसरा सबसे प्रदूषित शहर रहा। बिहारशरीफ में भी प्रदूषण की मात्रा खतरे के निशान से पार है। शनिवार को चल रही तेज पछुआ हवा के कारण थोड़ी राहत मिली। शुक्रवार को बिहारशरीफ का एक्यूआई 200 से उपर रहा। शनिवार को आरा 221 एक्यूआई के साथ सूबे का सबसे प्रदूषित शहर रहा। दूसरे स्थान पर 205 एक्यूआई के साथ अररिया था। वहीं, राजगीर क...