कटिहार, अक्टूबर 4 -- कटिहार, एक संवाददाता । जिले में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत डीएस कॉलेज ओपी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 474 लीटर विदेशी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से शराब ढोने में इस्तेमाल पिकअप वाहन और एक मोबाइल फोन भी बरामद किया है। एसपी परिचय कुमार ने बताया कि डीएस कॉलेज ओपी अध्यक्ष को गुप्त सूचना मिली थी कि एक पिकअप पर अवैध विदेशी शराब की खेप लेकर तस्कर हरिगंज चौक (कोढ़ियापट्टी) के रास्ते गुजरने वाला है। सूचना के सत्यापन और कार्रवाई के लिए पुलिस टीम ने हरिगंज चौक के पास वाहन जांच अभियान शुरू किया। यह भी पढ़ें- पिकअप से 474 लीटर विदेशी शराब बरामद, तस्कर गिरफ्तार इसी दौरान एक पिकअप वाहन पर सवार व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस बल ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में गिरफ्तार य...