समस्तीपुर, अप्रैल 1 -- शिवाजीनगर। शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत हथौड़ी थाना क्षेत्र के गलगल चौक पर से मंगलवार की रात गुप्त सुचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर एक पिकअप वाहन से 45 कार्टून अंग्रेजी शराब बरामद किया। वहीं चालक और खलासी को भी गिरफ्तार कर लिया गया। इस संबंध में थाना अध्यक्ष मौसम ने बताया की रात्रि गश्ती कर रही पुलिस को सूचना मिली की एक पिकअप समस्तीपुर से बहेरी की ओर जा रही है। पुलिस ने जब वाहन की तलाशी ली तो उसमें घरेलू सामान जैसे टूटे हुए वाशिंग मशीन, फ्रिज, लकड़ी के अलमीरा और बर्तन रखा हुआ था। जिसके अंदर शराब छुपाकर रखा गया था। छापेमारी में एएसआई प्रियंका कुमारी सहित अन्य पुलिस अधिकारी शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.