मधुबनी, अप्रैल 3 -- बिस्फी । औंसी पुलिस ने एक पिकअप से 3480 बोतल शराब बरामद की है। पुलिस ने गुप्त सूचना मिलने पर एनएच 527 बी पर थाने के पास बुधबार की रात 12 बजे वाहन चेकिंग अभियान चलाया। औंसी प्रभारी आदित्य कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने जयनगर से आ रही जब एक पिकअप वैन को रोकने का प्रयास किया तो पिकअप चालक वाहन छोड़ कर फरार हो गया। पिकअप की तलाशी लेने पर 23 बोरे में रखा 3480 बोतल शराब पायी गयी। थाना प्रभारी ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...