छपरा, फरवरी 10 -- छपरा, एक संवाददाता। होली से पहले शराब माफियाओं पर नकेल कसने के लिए उत्पाद विभाग ने प्रतिदिन वाहन सर्च अभियान शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में तरैया -अमनौर रोड में बेलहरी के पास पिंक अप वाहन से उत्पाद टीम ने 21 सौ लीटर शराब के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पकड़ी गयी शराब की कीमत लगभग साढ़े चार लाख रुपए बतायी जा रही है। पकड़े गए आरोपियों ने बताया कि मुजफ्फरपुर फतेहाबाद पारू के मो अली, तरैया पचभिंडा के राज कुमार यादव ने पूछताछ में उक्त स्पिरिट पहुंचाने की बात स्वीकारी है। इस कार्रवाई में मशरक मद्य निषेध थाना के एएसआई संजय कुमार, एएसआई बिंदु कुमारी व अन्य थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...