किशनगंज, मार्च 19 -- ठाकुरगंज, निज संवाददाता। गलगलिया क्षेत्र में मवेशी तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बुधवार सुबह बड़ी कार्रवाई करते हुए एक पिकअप वाहन से सात मवेशियों को बरामद किया। जब्त किए गए मवेशियों में चार गाय और तीन बछड़े शामिल हैं। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि तस्कर एक पिकअप वाहन में मवेशियों को अवैध रूप से भरकर पश्चिम बंगाल की ओर ले जा रहे हैं, जहां से उन्हें आगे भूटान भेजने की योजना थी। सूचना के आधार पर कुर्लीकोट थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एनएच-327ई पर मालबस्ती के समीप घेराबंदी की।पुलिस टीम को देखते ही तस्कर वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गए। इसके बाद वाहन की तलाशी लेने पर उसमें मवेशियों को अत्यंत अमानवीय तरीके से ठूंस-ठूंसकर भरा हुआ पाया गया। कई मवेशी सांस लेने में भी कठिनाई महसूस कर रहे थे।स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुल...