फर्रुखाबाद कन्नौज, मई 19 -- कायमगंज, संवाददाता। अलीगंज रोड पर रविवार शाम बेकाबू पिकअप गाड़ी की टक्कर से युवक की मौत में पुलिस ने मृतक के भाई की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। च्यौलारा निवासी मेवाराम ने कोतवाली पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उनका 35 वर्षीय भाई वीरेन्द्र सिंह रविवार शाम करीब 5 बजे अलीगंज रोड स्थित नहर के पास खड़ा था। इसी दौरान एक तेज रफ्तार पिकअप ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वीरेन्द्र ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था। घटना को अंजाम देने के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार होने में कामयाब रहा। सूचना पर पहुंची एम्बुलेंस ने शव को सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने अज्ञात पिकअप चालक के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मामला पंजीकृत कर ...