पिकअप से भिड़ंत में एसयूवी सवार पति-पत्नी व बेटी गंभीर
मऊ, जून 8 -- घोसी, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली अंतर्गत नगर क्षेत्र के दादनपुर स्थित बड़ी नहर के पास घोसी-मझवारा मार्ग पर सोमवार की दोपहर करीब एक बजे एसयूवी-पिकअप की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। इस घटना में एसयूवी सवार पति-पत्नी एवं उनकी पुत्री गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने घायलों को इलाज के लिये सीएचसी भेजा। जहां से स्थित गंभीर देख डाक्टर ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। मधुबन थाना क्षेत्र के परसूपुर गांव निवासी 45 वर्षीय सिनोद कुमार गोंड पुत्र खदेरु अपनी पत्नी 40 वर्षीय निर्मला देवी एवं 13 वर्षीया पुत्री आयुषी के साथ एसयूवी में सवार होकर घोसी जा रहे थे। सोमवार की दोपहर करीब एक बजे एसयूवी सवार घोसी-मझवारा मार्ग पर दादनपुर के पास नहर के समीप पहुंचे ही थे क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.