देवरिया, मार्च 28 -- देवरिया, निज संवाददाता। पिकअप से बिहार भेजे ज रहे नौ गोवंश को वाहन चेकिंग के दौरान बनकटा पुलिस ने बरामद किया। साथ ही दो पशु तस्करों को भी गिरफ्तार कर लिया। दोनों सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले हैं।बनकटा पुलिस रात को वाहन चेकिंग कर रही थी। इस बीच मुखबिर ने सूचना दिया कि धरहनिया स्थित मुर्गी फार्म के पास से एक पिकअप से गोवंश भेजे जा रहे हैं। सूचना के बाद पुलिस सक्रिय हो गई और मौके पर पहुंच गई। टीम के पहुंचते ही पिकअप छोड़ उसमें सवार लोग भागने लगे। पुलिस टीम दौड़ाकर उन्हें पकड़ ली। इसके बाद पुलिस टीम ने पिकअप की जांच की तो उसमें से नौ गोवंश बरामद किए गए।पकड़े गए तस्करों ने अपना नाम हीरा यादव निवासी परान छपरा थाना कोतवाली सलेमपुर व दिलीप तुरहा निवासी भगड़ा भवानी मंदिर मझौलीराज कोतवाली सलेमपुर बताया। इस मामले में बनक...