कटिहार, अप्रैल 16 -- सालमारी, एक संवाददाता बलिया बेलौन पुलिस ने वाहन चेकिंग के क्रम में मीनापुर फुटानी चौक के समीप एक पिकअप से पुलिस ने नौ मवेशी बरामद किया। पिकअप जब्त कर पुलिस ने पशु तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक पिकअप वैन से कुर्सेला थाना की ओर से तस्करी का मवेशी लाया जा रहा है। सूचना मिलते ही बलिया बेलौन थानाध्यक्ष शाहिद हुसैन के नेतृत्व में टीम ने चेकिंग अभियान चलाकर वाहनों की तलाशी ली। जांच के दौरान एक पिकअप से नौ मवेशी बरामद हुआ। पुलिस ने पिकअप को जब्त कर थाना परिसर में लाया गया। यह भी पढ़ें- पिकअप से 9 मवेशियों के साथ पशु तस्कर गिरफ्तार बलिया बेलौना थाना के रसलपुर निवासी तस्कर रेजाउल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष शाहिद हुसैन ने बताया कि बरामद मवेशी को सुरक्षित रखने क...