पिकअप से तीन गोवंश बरामद, तस्कर गिरफ्तार
देवरिया, मई 13 -- बरहज, हिन्दुस्तान संवाद। पुलिस ने बुधवार को एक पिकअप से तीन गोवंश के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।कपरवार चौकी पर उपनिरीक्षक राघवेंद्र सिंह अपनी टीम के साथ वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान सूचना मिली कि एक पिकअप में दो गाय और एक बछिया लादकर एक व्यक्ति बिहार की तरफ जा रहा है। पुलिस ने तत्काल घेराबंदी कर वाहन को रोकने का प्रयास किया।इस पर चालक तेज रफ्तार से पिकअप लेकर भागने लगा। पुलिस ने पीछा कर वाहन को पकड़ा। चालक पिंटू पुत्र रुदल निवासी मंगलपुर थाना बड़हलगंज जनपद गोरखपुर को हिरासत में लिया। तलाशी के दौरान पिकअप से दो गाय और एक बछिया बरामद हुई। पुलिस ने बरामद गोवंश को कान्हा गौशाला में सुपुर्द कर दिया। आरोपी चालक के विरुद्ध गोवध निवारण अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।थानाध्यक्ष विशाल उपाध्या...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.